बिहार के हाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। तेजस्वी यादव के काफिले में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी है। 2 पुलिसवाले और एक ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। साथ ही काफिले में मौजूद कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं। तेजस्वी यादव ने कहा सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
चाय पी रहे थे तेजस्वी यादव, तभी हुआ हादसा
दरअसल, आधी रात में चाय पीने के लिए तेजस्वी यादव का काफिला हाजीपुर के गोरौल में रुका था। तेजस्वी यादव चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनकी आंखों के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले में खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार ट्रक ने तेजस्वी के काफिले की तीन-चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तेजस्वी के एस्कॉर्ट के साथ चल रहे एक दरोगा, एक सिपाही और ड्राइवर जख्मी हो गए।
घायलों को देखने पहुंचे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक की टक्कर लगने के बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेजस्वी यादव, RJD विधायक डॉक्टर मुकेश रोशन, वैशाली सिविल सर्जन समेत कई लोग सदर अस्पताल घायलों को देखने पहुंचे।
मधेपुरा से पटना लौट रहे थे तेजस्वी यादव
हाजीपुर में NH-22 गोरौल के पास की घटना है। तेजस्वी यादव के काफिले में टक्कर लगने की घटना शुक्रवार रात 2:00 बजे के करीब की है। तेजस्वी यादव अपने काफिले के साथ मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। तभी हाजीपुर के पास ये हादसा हुआ है।
जानिए इस हादसे को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव?
तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम जहां खड़े थे। वहां से मात्र 5 फीट की दूरी पर ही यह घटना हुई। थोड़ा सा भी अनबैलेंस होता तो, हम लोगों पर भी गाड़ी आ सकती थी। इस दुर्घटना को लेकर जो भी लापरवाह लोग हैं। उन पर एक्शन होना चाहिए। चाहे कोई भी हो। आए दिन लगातार दुर्घटना हो रही हैं। देश में ज्यादातर सड़क दुर्घटना में ही लोग मारे जा रहे हैं।
इस मामले की होनी चाहिए जांच- विधायक रोशन
तेजस्वी यादव के सहयोगी विधायक मुकेश रोशन ने कहा कि कहीं ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में तो ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया, इसकी जांच होनी चाहिए। पुलिस को भी इस मामले में शिकायत दी गई है।
Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.
Commenter avatars come from Gravatar.