दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहम मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ के युवा गेंदबाज़ आकाश सिंह ने जोस बटलर का अहम विकेट लेकर सभी का ध्यान खींचा. उन्होंने एक शानदार स्लोअर बॉल पर बटलर को बोल्ड किया, जो 33 रन बनाकर खतरनाक लय में थे.
दिग्वेश राठी नहीं खेले, फिर भी दिखा सेलिब्रेशन
हालांकि इस मैच में दिग्वेश राठी मैदान पर नहीं थे, लेकिन उनके मशहूर “नोटबुक सेलिब्रेशन” की झलक फिर भी दिखाई दी. राठी को पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अभिषेक शर्मा से हुई बहस के चलते एक मैच का बैन मिला था. उस मैच में राठी के उग्र जश्न ने विवाद खड़ा कर दिया था.
अक्षय सिंह ने निभाई राठी की कमी
राठी की गैरहाज़िरी में आकाश सिंह ने न सिर्फ शानदार गेंदबाज़ी की, बल्कि विकेट लेने के बाद राठी का सिग्नेचर “नोटबुक सेलिब्रेशन” भी किया. हालांकि, अक्षय ने ये सेलिब्रेशन काफी शालीनता से किया. उन्होंने आउट हुए बल्लेबाज़ की ओर कोई इशारा नहीं किया, जिससे खेल भावना बनी रही.
राठी ने डगआउट से देखा टीम का जोश
मैच के दौरान दिग्वेश राठी डगआउट में बैठे नजर आए और अपने साथी खिलाड़ी को सेलिब्रेशन करते देख मुस्कुरा भी उठे. इससे साफ पता चलता है कि टीम में सकारात्मक माहौल है, और खिलाड़ी एक-दूसरे का हौसला बढ़ा रहे हैं.
मिचेल मार्श का शानदार शतक
इस मुकाबले में मिचेल मार्श ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा, जबकि निकोलस पूरन ने तेज़ 56 रन बनाकर टीम को 235 के बड़े स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि, ये शानदार प्रदर्शन लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा नहीं रख सका, क्योंकि टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी.